जौनपुर: बीएससी छात्र समेत दो युवकों की नदी में डूबने से हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर स्नान करते समय बीएससी के छात्र समेत दो युवकों की सई नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद (बालवरगंज बाजार) निवासी 25 साल के आनंद गुप्ता उर्फ ललऊ होली खेलने के बाद करीब साढ़े तीन बजे कुछ …

जौनपुर। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर स्नान करते समय बीएससी के छात्र समेत दो युवकों की सई नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जिले में सुजानगंज थाना क्षेत्र के फरीदाबाद (बालवरगंज बाजार) निवासी 25 साल के आनंद गुप्ता उर्फ ललऊ होली खेलने के बाद करीब साढ़े तीन बजे कुछ मित्रों के साथ नारीपुर (डीह गड़वार) स्थित कारूवीर घाट पर स्नान करने गया था।

स्नान करते समय आनंद गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने बचाने की भरसक कोशिश की, मगर नाकाम रहे। पुलिस ने मल्लाहों को तलाश के काम में लगाया।

करीब शाम सवा छह बजे शव मिल गया। मृत युवक के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में सूरत (गुजरात) रहते हैं। वह घर मां व छोटे भाई के साथ रहता था। इसी तरह जिले में मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा गांव निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय का 18 साल के प्रशांत पांडेय प्रयागराज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था, वह होली की छुट्टी में घर आया था।

होली खेलने के बाद प्रशांत कुछ साथियों के साथ गांव में ही नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने खोजबीन के दौरान करीब 45 मिनट बाद प्रशांत को खोज निकाला। बेहोशी की हालत में मछलीशहर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें- कुशीनगर: कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे युवकों ने की नारेबाजी, नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने किया चाकू से हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका