बहराइच: पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा, पांच मोटरसाइकिल के साथ एक को किया गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए पांच बाइक बरामद की है। अभियुक्त के मुताबिक वह ईंट भट्ठे पर चोरी की बाइक छिपा देता था। ग्राहक मिलते ही उसकी बिक्री कर देता था। पुलिस ने बरामद बाइकों को सीज कर चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए पांच बाइक बरामद की है। अभियुक्त के मुताबिक वह ईंट भट्ठे पर चोरी की बाइक छिपा देता था। ग्राहक मिलते ही उसकी बिक्री कर देता था। पुलिस ने बरामद बाइकों को सीज कर चोर को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस ने शनिवार को हाइवे पर वाहन की जांच कर रही थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी, उप निरीक्षक संतोष सिंह, महेश सिंह की टीम दुविधापुर मोड़ पुलिया के पास आने जाने वाले लोगों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान सुबह 4.30 बजे एक बाइक सवार से कागजात मांगे गए तो उसने बाइक चोरी की बताई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अन्य बाइक चोरी करने की बात कही। साथ ही बताया कि बाइक की चोरी करके शमी के बंद पड़े ईंट भट्ठे के परिसर में छिपा देता था। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार बाइक वहां से बरामद की।
पुलिस ने चोरी की पांच बाइक को सीज कर दिया है। जबकि बाइक चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोर की पहचान चकिया रोड निकट गीता सिनेमा हॉल निवासी सिराज पुत्र गुड्डे उर्फ नियाज अली के रूप में हुई है।
पढ़ें- RSS नेता का बांग्लादेश सरकार पर तंज- हिन्दुओं की सुरक्षा करने में सरकार विफल
