होली मिलन कार्यक्रम में जनता व नेताओं से मिले अखिलेश, कहा- ये पर्व सभी में पैदा करे सौहार्द और प्रेम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंटकर होली की बधाई दी। पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने भी उनको होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक, पुरुष एवं महिलाएं और अधिकारी भी आए थे। सपेरा समाज के लोगों …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंटकर होली की बधाई दी। पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने भी उनको होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान अखिलेश यादव से मिलने बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक, पुरुष एवं महिलाएं और अधिकारी भी आए थे। सपेरा समाज के लोगों ने भी उनका अभिनंदन किया। महिलाओं ने भी उनको होली की शुभकामनाएं दी। नौजवानों ने नेता का अभिनंदन करते हुए उनके नेतृत्व में काम करते रहने का विश्वास दोहराया।

शिक्षकों के एक दल ने भी मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने भी भेंट की। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पर्व जनता में प्रेम और सौहार्द लाये। होली का रंग सबके जीवन में दुःख और उदासी दूर कर खुशहाली लाये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश न होने और पूरे उत्साह के साथ पार्टी की मजबूती में लग जाने को कहा।

श्री यादव ने कहा कि यह ऐसा समय है जब नफरत समाप्त हो, भाईचारा मजबूत हो, सामाजिक सद्भाव कायम रखना महत्वपूर्ण है। यह भी कामना की है कि किसानों एवं नौजवानों का भविष्य सुखमय हो। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, पल्लवी पटेल, फरीद किदवई, डॉ. मान सिंह ने भी मिलकर अखिलेश को पर्व की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा के युवक ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार