बरेली: 31 तक घर-घर जाकर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करेंगे डाकिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आधार कार्ड से जुड़ी तकनीकी और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डाकिया घर-घर पहुंचकर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराएंगे। यह अभियान 31 मार्च तक जिले में चलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को …

बरेली, अमृत विचार। आधार कार्ड से जुड़ी तकनीकी और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आइपीपीबी) की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डाकिया घर-घर पहुंचकर मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराएंगे। यह अभियान 31 मार्च तक जिले में चलेगा।

सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिल सके, इसके लिए डाक विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । पारदर्शिता बरतने के लिए मोबाइल नंबर का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। कई लोगों के मोबाइल नंबर या ई-मेल आइडी आधार नंबर से जुड़े नहीं होते हैं। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इस परेशानी को दूर कराने का कार्य आइपीपीबी डाकियों को घर-घर भेजकर कर रहा है। इसके लिए डाकिए विभाग की ओर से निर्धारित आंशिक शुल्क लाभार्थियों से ले रहे हैं। आधार और मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी डाकघर या डाकिए से संपर्क कर इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नए आधार कार्ड भी इसी योजना के तहत बनाए जाएंगे। आधार से नंबर अपडेट करने का विशेष अभियान डाकघर बैंक ने चालू किया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: होली खेलकर लौट रहे बाइक सवार दो भाईयों की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार