कालाढूंगी: संदिग्ध परिस्थितियों में गदगदिया रेंज मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी, अमृत विचार। गदगदिया रेंज में भाखडा पुल के पास जंगल में जिला पंचायत सदस्य का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर मोर्चरी भिजवा दिया। शुक्रवार को होली पर हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग भाखडा पुल के पास बैलपडाव निवासी व्यक्ति …

कालाढूंगी, अमृत विचार। गदगदिया रेंज में भाखडा पुल के पास जंगल में जिला पंचायत सदस्य का शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में
सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर मोर्चरी
भिजवा दिया।

शुक्रवार को होली पर हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग भाखडा पुल के पास बैलपडाव निवासी व्यक्ति ने 112 नम्बर में कॉल कर गदगदिया रेंज के जंगल में शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर थानाध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी,एसआई विजय कुमार,एसआई कमित जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर शव कि शिनाख्त पर जुटे रहे।

शव के पास से खाली नुमान की शीशी भी मिली, जिससे प्रथम दृष्टी से आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव की शिनाख्त क्षेत्र पंचायत सदस्य थांपला राजेश जोशी पुत्र चंद्र दत्त जोशी उम्र 32 थापला ग्राम मंगोली नैनीताल के रूप में हुई। राजेश अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहता था । मौके पर सीओ बीएस भाकुनी व परिजन भी मौके पर पहुंच गए क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत से पत्नी शिवानी बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था हो परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार