रायबरेली: आपसी विवाद में युवक के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  रायबरेली। आपसी विवाद में उत्तेजित एक व्यक्ति ने विपक्षी युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के गांव मुलिहामऊ का है। गांव के निकट दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो …

 

रायबरेली। आपसी विवाद में उत्तेजित एक व्यक्ति ने विपक्षी युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मामला भदोखर थाना क्षेत्र के गांव मुलिहामऊ का है। गांव के निकट दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी।

मारपीट के दौरान एक ने दूसरे पक्ष पर के युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे दूसरे पक्ष के एक युवक की मौत हो गई।पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

शुक्रवार देर शाम को भदोखर के  धौरहरा मजरे झकरासी निवासी वितेंद्र कुमार अपने दो चचेरे भाइयों करन और लाल संग घर से अपनी बहन मुलिहामऊ गांव जा रहा था।उधर मुलिहामऊ निवासी अभिषेक, भास्कर व वुदुन भी अपनी रिश्तेदारी भदोखर की ओर जा रहे थे।

मुलिहामऊ गांव के निकट ही दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पहले गहमागहमी हुई।बाद में लाठी डंडे चलने लगे। तभी मुलिहामऊ निवासी भास्कर ट्रैक्टर लेकर आया और सीधे वितेद्र कुमार पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इस बीच पुलिस को सूचना दे दी ।सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लखनऊ में  देर रातवितेंद्र की मौत हो गई है।अभिषेक यादव, भास्कर और वुदुन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस  आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कालाढूंगी: संदिग्ध परिस्थितियों में गदगदिया रेंज मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

संबंधित समाचार