रायबरेली: मवेशी चराने गए युवक की नहर में डूबकर हुई मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में घर से मवेशी चराने निकला एक युवक नहर में डूब गया। पुलिस प्रशासन व गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव दूसरे दिन गहरे पानी से  निकाला गया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मामला कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव की है। गांव के रामफेर …

रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र में घर से मवेशी चराने निकला एक युवक नहर में डूब गया। पुलिस प्रशासन व गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव दूसरे दिन गहरे पानी से  निकाला गया है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के अतरेहटा गांव की है। गांव के रामफेर के पुत्र उदयभान उर्फ पिंकू( 28) शुक्रवार दोपहर को होली खेलने के बाद अपने मवेशी चराने गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परेशान व हैरान परिजन उसे खोजने लगे। स्वजन उसकी तलाश करते हुए बाहर गए तो  गांव के ही निकट नैया नाले के किनारे उसके चप्पल वह कपड़े रखे हुए थे।

उसकी भैंसे नैया के दूसरे छोर पर चर रही थी।यह नजारा देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। उप जिलाधिकारी शालिकराम क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह की अगुवाई में पुलिस प्रशासन गोताखोर के अलावा ग्रामीणों ने भी देर रात तक कड़ी मशक्कत की।

पुलिस प्रशासन में गोताखोरों को रात में सफलता नहीं मिली तो ग्रामीण सुबह से ही नैया नाले में उसकी खोजबीन करते रहे। शनिवार सुबह उसका शव नैया नाले में ही बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: ढाबे के बगल में खड़े दो ट्रक अचानक बने आग का गोला, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार