बहराइच: नित्य क्रिया के लिए गई युवती नदी में डूबी, अब तक नहीं लगा सुराग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली के चहलवा मोहरवा निवासी युवती शनिवार को नित्य क्रिया के लिए खेत को गई थी। नदी के तट पर पैर फिसलने से युवती डूब गई। गोताखोर तलाश में लगे हैं, देर शाम तक युवती का पता नहीं चल सका है। जिले के मोतीपुर तहसील अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चहलवा के …

बहराइच। सुजौली के चहलवा मोहरवा निवासी युवती शनिवार को नित्य क्रिया के लिए खेत को गई थी। नदी के तट पर पैर फिसलने से युवती डूब गई। गोताखोर तलाश में लगे हैं, देर शाम तक युवती का पता नहीं चल सका है।

जिले के मोतीपुर तहसील अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चहलवा के मजरा मोरहवा निवासी लाजो (19) पुत्री मनोहर उम्र लगभग शनिवार सुबह नदी के किनारे शौच के लिए गई थी। अचानक पैर फिसलने से युवती लाजो नदी में डूब गई। काफी देर तक घर न पहुंचने पर युवती के परिजनों के द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई। नदी किनारे मौजूद लोगों ने भी किसी युवती के नदी में डूबने की बात कही।

जिसके पश्चात युवती के परिवार जनों में हाहाकार मच गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद ने बताया कि युवती नित्यक्रिया के लिए गई थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में डूब गई। घटना की सूचना थाना सुजौली को दे दी गई है और राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है।

गोताखोर मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन युवती का सुराग नहीं लग सका है। घटनास्थल पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद आर्या, बलराम सिंह ,भूपेंद्र सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कमरे की सफाई कर रहा था युवक, पड़ोसी ने अचानक आकर बांके से किया वार, आईं गंभीर चोटें

संबंधित समाचार