कन्नौज: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के लड़ैता गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने से उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में होली पर लोग जश्न …

कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के लड़ैता गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने से उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव में होली पर लोग जश्न मना रहे थे। होली के रंग में भंग हो गया, जब कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर गालीगलौज करते हुए बवाल शुरू कर दिया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। इस बीच हमलावरों ने गांव के खुशीराम (35) पुत्र श्रीकृष्ण के गोली मार दी। गोली उसके कंधे के पास लगी। गोली लगते ही वह वहीं गिरकर तड़पने लगा।

परिजन उसे इलाज के लिए आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। उधर गांव में गोली चलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इसके बाद अस्पताल जाकर पीड़ितों से मामले की जानकारी ली।

इस मामले में मृतक की पत्नी नीरा ने ग्राम प्रधान पवन यादव, उसके भाई रिंकू, चाचा फूल सिंह व चचेरे भाई शिवपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें; मुरादाबाद: BJP ने सत्यपाल सिंह सैनी को बनाया MLC प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

संबंधित समाचार