लखनऊ: पुलिस ने सपा विधायक के आवास पर मारा छापा, चार माह से बंधक बने ब्लाक प्रमुख को कराया मुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर शुक्रवार की रात को कई थानों की फोर्स का छापा पड़ा। उन पर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उनके परिवार का जबरन अपहरण करने का आरोप लगा है। कलवारी थाने में ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार की तहरीर प विधायक महेंद्र नाथ …

लखनऊ। बस्ती में सपा जिलाध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर शुक्रवार की रात को कई थानों की फोर्स का छापा पड़ा। उन पर बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उनके परिवार का जबरन अपहरण करने का आरोप लगा है।

कलवारी थाने में ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार की तहरीर प विधायक महेंद्र नाथ यादव पर अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद करके उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया है।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ब्लाक प्रमुख के साले ओमप्रकाश ने आकर सूचना दिया कि उनके जीजा रामकुमार जो कि वर्तमान में बहादुरपुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख भी है।

उनको 23 अक्टूबर 2021 को सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव अपने साथ ले गए थे। 17 मार्च की रात में रामकुमार ने अपने साले ओमप्रकाश को फोन करके बताया कि उनको जबरदस्ती महेंद्र नाथ यादव द्वारा अपने आवास पर बंधक बनाया गया है और निकलने नहीं दिया जा रहा है। ओमप्रकश ने कुछ ऑडियो क्लिप भी सुनाये।

ओमप्रकाश की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिस दौरान पुलिस की ओर से आवास पर छापेमारी की गई, उस दौरान बस्ती से सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव भी वहीं मौजूद थे। रामकुमार, उनकी पत्नी और चार बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में आगे की जानकारी करके कार्यवाही की जाएगी। पीड़ित को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: अब खुद की आटा-मसाला चक्की इकाई स्थापित कर सकेंगी गरीब महिलाएं, सरकार करेगी मदद

संबंधित समाचार