बहराइच: युवक पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, गांव में फैली सनसनी
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में खैरीघाट के बाबूपुरवा रामपुर धोबियाहार गांव में रिश्तेदारी में आए युवक को बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। युवक के सिर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में खैरीघाट के बाबूपुरवा रामपुर धोबियाहार गांव में रिश्तेदारी में आए युवक को बदमाशों ने घेरकर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। युवक के सिर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत अन्य मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के ठुठवा बांटुकरा गांव निवासी कमलेश की ससुराल खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में है।
होली के दिन छोटेलाल अपने भाई कमलेश के साथ ससुराल आया था। शनिवार रात को टेपरा रामपुर धोबियाहार निवासी बाबादीन पुत्र पुत्ती, दिनेश यादव, बृजेश, दुर्गेश और जिमीदार निवासी बक्तावर पुरवा के साथ रात में 9.30 बजे विवाद हुआ। सभी ने कमलेश को अपशब्द कहे, कमलेश ने अपशब्दों का विरोध किया तो सभी अवैध कट्टे से फायरिंग की। घर में घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

गोली लगने से कमलेश नीचे जमीन पर जा गिरा। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी शिवपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर नानपारा रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी विजय प्रकाश त्रिपाठी और थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों के बयान दर्ज किया।
घायल के भाई छोटेलाल ने दलजीतपुरवा, बरूहा समेत चार गांव के 11 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल कमलेश के भाई छोटेलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मची भगदड़, पड़े मिले खोखे
शनिवार रात में बदमाशों की फायरिंग से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। मौके पर अवैध तमंचा के खोखे पड़े मिले। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मोतीपुर क्षेत्र से भी पहुंचे बदमाश
खैरी घाट क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव में मोतीपुर के बरुहा गांव से भी बदमाश असलहा लेकर पहुंचे। सभी ने अवैध असलहे से जमकर फायरिंग की।
यह भी पढ़ें:-बरेली: होली के जश्न में खून से सड़कें हुईं लाल, अनियंत्रित गति से हुए हादसों में दो बच्चों समेत 10 की मौत
