UP MLC Election: भाजपा ने प्रयागराज सीट से केपी श्रीवास्तव को दिया टिकट, वासुदेव से मिलेगी चुनौती
प्रयागराज। यूपी एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रयागराज-कौशांबी के लिए भाजपा ने सपा से पूर्व मेयर डॉक्टर केपी श्रीवास्तव को बतौर एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। डॉक्टर केपी श्रीवास्तव सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश …
प्रयागराज। यूपी एमएलसी चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रयागराज-कौशांबी के लिए भाजपा ने सपा से पूर्व मेयर डॉक्टर केपी श्रीवास्तव को बतौर एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। डॉक्टर केपी श्रीवास्तव सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. केपी श्रीवास्तव 1993 से लेकर 1998 तक के पी ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। सन 2000 में इलाहाबाद महानगर के महापौर चुने गए और अपने महापौर कार्यकाल में अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।
वर्तमान में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं और पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य हैं, जिसके अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। बता दें कि भाजपा से एमएलसी चुनाव के लिए प्रयागराज-कौशांबी सीट से पांच लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
इनमे पूर्व मेयर डॉक्टर केपी श्रीवास्तव, अशोक सिंह, टीपी श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा और भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी शामिल थे। बीजेपी ने आखिरी समय में पूर्व मेयर डॉक्टर केपी श्रीवास्तव पर अपना भरोसा जताया।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : करूला नाले पर भू-माफिया का कब्जा, डेढ़ साल पहले भी नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया था अतिक्रमण
