बहराइच: रंजिश में युवक की हुई पिटाई, तीन गिरफ्तार
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा गांव निवासी युवक रविवार सुबह बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी लोगों ने रंजिश में पिटाई कर दी। पिटाई से युवक बेहोश हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी राजेश बेटा …
बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा गांव निवासी युवक रविवार सुबह बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी लोगों ने रंजिश में पिटाई कर दी। पिटाई से युवक बेहोश हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी राजेश बेटा बाराती लाल रविवार सुबह 10.30 बजे बाइक से मटेरा चौराहा बाजार जा रहा था। युवक रास्ते में शंकर ईंट भट्ठे के पास पहले से मौजूद गांव निवासी सतिशरण, मैलू और राकेश ने बाइक रोकवाई। इसके बाद सभी ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारापीटा। चोट अधिक लगने से युवक बेहोश हो गया। लगभग दो घंटे बाद होश आया। इस पर उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े-मुरादाबाद : सामने कुत्ता आ जाने पर बाइक फिसली, युवक की मौत
