अयोध्या: भाजपा कार्यालय के पीछे ग्राउंड में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के पिछले ग्राउंड में 27 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। हालांकि मृत युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके जेब से मिले कागजात से उसका नाम दामोदर प्रतीत हो रहा है। पुलिस मौत के कारणों को …

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के पिछले ग्राउंड में 27 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। हालांकि मृत युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके जेब से मिले कागजात से उसका नाम दामोदर प्रतीत हो रहा है। पुलिस मौत के कारणों को अभी स्पष्ट नहीं कर पा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र में आने वाले भाजपा कार्यालय के पीछे ग्राउंड में रविवार की सुबह सवा 8 बजे एक 27 वर्षीय युवक का शव लटकते हुए देखा गया। जिसकी सूचना सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे को मिली। सूचना पर चौकी इंचार्ज द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतरवाया गया। जेब में मिले वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर दामोदर नाम अंकित है।

पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। जहां एक तरफ पुलिस शव की पहचान कराने हेतु प्रयासरत है, वही युवक को मार कर पेड़ पर लटकाए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर चल रही है। वही सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे ने युवक के शरीर पर चोट के निशान ना होने की बात कही है। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने शुरू की फिल्म ‘गणपत’ की शूटिंग, देखें तस्वीर

संबंधित समाचार