गौतम बुद्ध नगर: युवाओं के लिए लगाया जा रहा रोजगार मेला, ट्रेनिंग देकर मनाया जाएगा हुनरमंद
गौतम बुद्ध नगर। युवाओं को रोजगार देने के लिए ग्रेटर नोएडा के एनआईएमटी कॉलेज में मेले का आयोजन होगा। ग्रेटर नोएडा में 22 मार्च को आधार कौशल ग्रेटर नोएडा स्किलिंग इनॉग्रेशन एंड रजिस्ट्रेशन मेला लगाया जा रहा है इस मेले की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। यह रोजगार मेला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आधार …
गौतम बुद्ध नगर। युवाओं को रोजगार देने के लिए ग्रेटर नोएडा के एनआईएमटी कॉलेज में मेले का आयोजन होगा। ग्रेटर नोएडा में 22 मार्च को आधार कौशल ग्रेटर नोएडा स्किलिंग इनॉग्रेशन एंड रजिस्ट्रेशन मेला लगाया जा रहा है इस मेले की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। यह रोजगार मेला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आधार हाउसिंग फाइनेंस की तरफ से लगाया जा रहा और इस मेले में जिन युवाओं का सिलेक्शन होगा। रोजगार कराने के लिए, युवाओं को ट्रेन किया जाएगा।
गौतम बुद्ध नगर में स्किलिंग इनॉग्रेशन एंड रजिस्ट्रेशन मेला लगाया जा रहा है, इस मेले के जरिए युवाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा जिससे वह सबल और सक्षम बन सकें। अब तक करीब 1122 युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण कराया है।
लड़कियों को मिलेगी प्राथमिकता, दी जाएगी यह सुविधा
वैसे तो इस मेले में युवक और युवतियां दोनो भाग लेंगे, लेकिन मेले में प्राथमिकता लड़कियों को दी जाएगी। पहले उन्हें एक महीने के लिए कैंपस ट्रेनिंग दी जाएगी और फिर एक महीने कंपनियों में ट्रेनिंग करवाया जाएगा। उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें, इस खास प्रोग्राम में करीब 250 लड़िकयों को 2 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में मैनुअल इनसरसन और युवकों को असिस्टेंट ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग सेशन के दौरान युवक और युवतियों को हॉस्टल की भी सुविधा दी जाएगी उसके बाद रोजगार दिलाने की भी कोशिश की जाएगी। आपके बता दें कि यह पूरा ट्रेनिंग प्रोग्राम निशुल्क होगा।
यह भी पढ़े-बलिया: कीचड़ की छींटे पड़ने पर विवाद, मारपीट में तीन लोग गंभीर
