Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का पुतिन पर बड़ा वार, रूस से जुड़े 11 राजनीतिक दलों को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है, जिनके संबंध रूस से हैं। इनमें से सबसे बड़ा दल ‘अपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ’ है, जिसके पास 450 सदस्यीय यूक्रेनी संसद में 44 सीट हैं। इस पार्टी का नेतृत्व विक्टर मेदवेदचुक कर रहे हैं, जिनके …

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन 11 राजनीतिक दलों की गतिविधियों को निलंबित करने का आदेश दिया है, जिनके संबंध रूस से हैं। इनमें से सबसे बड़ा दल ‘अपोजिशन प्लेटफॉर्म फॉर लाइफ’ है, जिसके पास 450 सदस्यीय यूक्रेनी संसद में 44 सीट हैं। इस पार्टी का नेतृत्व विक्टर मेदवेदचुक कर रहे हैं, जिनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छे संबंध हैं।

पुतिन मेदवेदचुक की बेटी के ‘गॉडफादर’ हैं। सूची में येवनी मुरायेव के नेतृत्व वाली नाशी (हमारी) पार्टी भी है। रूसी आक्रमण से पहले ब्रिटिश अधिकारियों ने आगाह किया था कि रूस मुरायेव को यूक्रेन का नेता बनाना चाहता है।

रविवार तड़के एक वीडियो संबोधन में जेलेंस्की ने कहा, ‘‘रूस द्वारा शुरू किए गए व्यापक युद्ध और रूस के साथ कुछ राजनीतिक दलों के संबंधों को देखते हुए कई राजनीतिक दलों की गतिविधियों को मार्शल कानून की अवधि तक निलंबित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि कलह के उद्देश्य से राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा की जाने वाली गतिविधियां सफल नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने दागी हाइपरसोनिक मिसाइलें, स्कूल को बनाया निशाना, 400 लोगों के दबने की आशंका

संबंधित समाचार