बहराइच: डीएम ने किया पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ, बच्चों को पिलाई दवा
बहराइच। रविवार से जिले में पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। नवजात को पोलियो की दवा पिलाते हुए जिलाधिकारी ने सभी से अपने बच्चों को दवा पिलाने की बात कही। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने नगर क्षेत्र के राजघाट मन्दिर बख्शीपुरा तथा ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम ताजखोदाई में स्थापित पल्स पोलियो बूथों …
बहराइच। रविवार से जिले में पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। नवजात को पोलियो की दवा पिलाते हुए जिलाधिकारी ने सभी से अपने बच्चों को दवा पिलाने की बात कही।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने नगर क्षेत्र के राजघाट मन्दिर बख्शीपुरा तथा ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम ताजखोदाई में स्थापित पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला कर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया।
बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाय
डीएम ने कहा कि टीकाकरण अभियान की भांति सभी लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाय। उन्होंने कहा कोविड महामारी के कारण 01 वर्ष से अधिक अवधि के अन्तराल के बाद प्रारम्भ होने वाला पोलियो प्रतिरक्षण अभियान अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी एमओआईसी तथा पर्यवेक्षणीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं।
उन्होंने कहा कि लक्षित बच्चों का दवा पिलाने के लिए सरकारी, गैर सरकारी समेत समाज सेवी संस्थाओं से सहयोग लें। डीएम ने कहा कि विकलांगता को खत्म करने के लिए सभी लोग अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके सिंह ने बताया कि जनपद के 0-5 वर्ष तक 800514 बच्चों को पोलियो की खुराक देने के लिए चिन्हित किया गया है। जिले में 1805 बूथ के माध्यम से बच्चों को पालियो की खुराक दी जा रही है। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयन्त कुमार, अर्बन नोडल डॉ. पीके वर्मा, चिकित्सक प्रताप गौतम, यूनीसेफ की प्रतिनिधि तहरीम सिद्दीकी व हवलदार सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
कल से घर घर चलेगा अभियान
सीएमओ ने बताया कि बूथ दिवस पर दवा की खुराक लेने से वंचित बच्चों को 21 मार्च से गठित टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देंगी। इसके लिए 1174 टीमों का गठन किया गया है। अभियान के पयवेक्षण के लिए 386 सुपरवाईज़र्स के अतिरिक्त 56 ट्रांजिट व 39 मोबाइल टीमें भी गठित की गयी है।
पढ़ें-उत्तराखंड : 21 मार्च को होगी विधायक दल की बैठक, होगा नए मुख्यमंत्री पर फैसला
