अयोध्या में हो योगी सरकार का शपथ ग्रहण: विहिप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर अयोध्या में एक नई मांग उठनी शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या को ट्वीट कर निवेदन किया है कि राम भक्तों की भावना और राम …

अयोध्या। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर अयोध्या में एक नई मांग उठनी शुरू हो गई है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्या को ट्वीट कर निवेदन किया है कि राम भक्तों की भावना और राम राज्य की स्थापना को ध्यान में रखते हुए इस बार का मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह राम नगरी में ही किया जाए। शरद शर्मा के ट्वीट के बाद अयोध्या की आवाम ने भी इसका समर्थन किया है।      शरद शर्मा ने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि जिस तरह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अयोध्या में एक अच्छे रामराज्य की स्थापना की है उसी तरह भाजपा सरकार को अपने दूसरे कार्यकाल का प्रारंभ अयोध्या से करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया है कि राम कथा पार्क या सरयू तट पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें अयोध्या के संत, महंत और राम भक्त भी शामिल हो सकें।

भगवान राम ने अयोध्या से राम राज्य की स्थापना कर पूरे देश को संदेश दिया था। इसलिए पूरे विश्व को व्यापक संदेश देने के लिए इस बार का शपथ ग्रहण समारोह भगवान राम की नगरी में किया जाए। शरद शर्मा ने कहा कि जो राजनीतिक दल अब सत्ता में आने वाला है वह रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अगर शपथ ग्रहण समारोह अयोध्या में होता है तो साधु- संत, धर्माचार्य और अयोध्या के राम भक्त भी प्रसन्न होंगे और पूरे विश्व को एक व्यापक संदेश भी जाएगा। सिविल लाइंस निवासी त्रिलोकी नाथ तिवारी व बल्लाहाता के राघवेंद्र ने भी शरद शर्मा का समर्थन किया है।

यह भी पढ़े-UP MLC Election: बाराबंकी में निर्णायक भूमिका में है पिछड़े और मुस्लिम मतदाता

संबंधित समाचार