अयोध्या: बोर्ड परीक्षा में चार दिन शेष, प्रवेश पत्र सोमवार से होगा वितरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अब महज चार दिन ही शेष हैं। अयोध्या में भी परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। जनपद में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 77 हजार 227 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं परीक्षाओं …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अब महज चार दिन ही शेष हैं। अयोध्या में भी परीक्षाओं की तैयारियां जोरों पर हैं। जनपद में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 77 हजार 227 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सोमवार को 24 मार्च से शुरू होने जा रहीं परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र देना शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन की ओर से शनिवार शाम तक सभी स्कूलों में प्रवेश पत्रों को पहुंचा दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने परीक्षा को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को जीआईसी अयोध्या में संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। पहले तीन दिन 24, 25 व 26 मार्च को दोनों पालियों में परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अयोध्या पहुंच गए हैं, जिसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। 21 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा।

डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें कुल 77 हजार 227 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 40 हजार 422 व इंटरमीडिएट के 36 हजार 805 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल में कुल 18956 छात्राएं व 21284 छात्र, इंटरमीडिएट में कुल 17429 छात्राएं व 17262 छात्र हैं। परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष के दोनों तरफ वॉइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों का कंट्रोल रूम जीआईसी में बनाया गया है। जहां से इन कक्षों की निगरानी शुरू कर दी गई है।

पढ़ें-उत्तराखंड के पांच मंदिर जहां मन्नत लेकर पहुंचते हैं प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड स्टार्स

संबंधित समाचार