बाराबंकी: चाचा ने भतीजे को किया लहूलुहान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ज्योली गांव में मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद की रंजिश में चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे पर हमला बोल दिया। हमले में युवक का एक हाथ गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। ज्योली गांव में सगे भाइयों सियाराम व हरिचरण वर्मा के बीच जमीनी विवाद है। हरिचरण के बेटा …

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ज्योली गांव में मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद की रंजिश में चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे पर हमला बोल दिया। हमले में युवक का एक हाथ गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।

ज्योली गांव में सगे भाइयों सियाराम व हरिचरण वर्मा के बीच जमीनी विवाद है। हरिचरण के बेटा ज्ञान कुमार उर्फ दीपू ने बताया कि कुछ ही दिन पूर्व उसके चाचा सियाराम ने उसके हिस्से की जमीन का सौदा कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर। मंगलवार दोपहर दीपू चाचा सियाराम के पास विरोध जताने गया। इसे लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी होने लगी होगी।

बात इतनी बढ़ी कि सियाराम व उसके साथियों ने दीपू पर हमला बोल दिया। हमले में उसका हाथ तथा एक अंगूठा बुरी तरह जख्मी हो गया। घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पहले भी दीपू पर चार बार घातक हमला किया जा चुका है। एसएचओ रामकिशन राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े-मुरादाबाद : डीएम-एसएसपी ने मातहतों संग खेली कीचड़ और गुलाल की होली, डीजे की धुन पर खूब थिरके

संबंधित समाचार