रायबरेली: चोरों ने की मोबाइल समेत हजारों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। क्षेत्र के सवैया तिराहे पर फर्नीचर का काम कर रहे मिस्त्री के घर से चोरों ने दो अलग अलग दिनों में काम करने का उपकरण समेत हजारों कीमत का सामान पार कर दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। बस्ती जनपद के पसराम थाना क्षेत्र के कोहराये निवासी …
रायबरेली। क्षेत्र के सवैया तिराहे पर फर्नीचर का काम कर रहे मिस्त्री के घर से चोरों ने दो अलग अलग दिनों में काम करने का उपकरण समेत हजारों कीमत का सामान पार कर दिया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
बस्ती जनपद के पसराम थाना क्षेत्र के कोहराये निवासी उत्तम गौड़ सवैया तिराहा स्थित एक कारखाने में फर्नीचर बनाने का कार्य करता है। उसका परिवार सहित वहीं निवास भी करता है। जहां बीती 17 तारीख व 19 तारीख को अज्ञात चोर आये और उसका एक मोबाइल फोन व दो कटर व डील मशीन चोरी कर ले गये।
पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
