रायबरेली: युवक पर चाकू से हमला कर किया मरणासन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला करके उसको मरणासन्न कर दिया गया हैं। युवक का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना क्षेत्र के उमरन बाजार की है । उमरन गांव निवासी संजय कुमार कनौजिया बाजार की एक दुकान पर खरीदारी करने गए थे। उनका आरोप है कि …

रायबरेली। मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला करके उसको मरणासन्न कर दिया गया हैं। युवक का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना क्षेत्र के उमरन बाजार की है । उमरन गांव निवासी संजय कुमार कनौजिया बाजार की एक दुकान पर खरीदारी करने गए थे। उनका आरोप है कि दुकान पर पहले से मौजूद गांव का एक युवक उसे अकारण गाली गलौज करने लगा । जब पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया । जिससे युवक अचेत होकर गिर गया ।

आसपास के लोगों ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन अचेत युवक को लेकर ऊंचाहार सीएचसी पहुंचे । जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है ।

पढ़ें-World Sparrow Day 2022: जौनपुर में मनाया गया विश्व गौरैया दिवस

संबंधित समाचार