लखनऊ: शपथ ग्रहण से पहले योगी सरकार का दिखने लगा असर, अवध जिमखाना क्लब की दीवार का रंग हरा से किया गया गेरुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग स्थित अवध जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदल दिया गया है। क्लब के पदाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह हरे रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ कर दिया गया ।जिमखाना क्लब की दीवार का रंग हरा हुआ करता था। बीती रात दो पेंटरों ने क्लब की दीवार को …

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग स्थित अवध जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदल दिया गया है। क्लब के पदाधिकारियों के निर्देश पर रविवार की सुबह हरे रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ कर दिया गया ।जिमखाना क्लब की दीवार का रंग हरा हुआ करता था। बीती रात दो पेंटरों ने क्लब की दीवार को रंगना शुरू किया।

अपराह्न तक हरे रंग की दीवार का रंग बदलकर गेरुआ कर दिया गया। दोनो पेंटरों को क्लब के प्रमुख पदाधिकारियों ने यह कार्य करने के निर्देश दिये थे।

जिमखाना क्लब की दीवार का रंग बदला तो आने जाने वाले लोगों के लिए ये आकर्षण का केन्द्र बन गया। क्लब के सामने से होकर गुजरने वाली सड़क शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है। वहीं क्लब के निकट ही यूपी प्रेस क्लब, कचहरी, बारादरी मौजूद हैं।

जिमखाना क्लब से जुड़े पंकज ने बताया कि क्लब के ज्यादातर सदस्यों ने क्लब के बाहर की दीवार का रंग बदलने की मांग की थी। चुनाव के कारण दीवार के रंगरोगन का कार्य रुका था, जैसे ही चुनाव सम्पन्न हुआ दीवार की रंगाई हुई है। दीवार के रंग को बदलने का फैसला पदाधिकारियों के निर्देश पर ही हुआ है।

यह भी पढ़ें: अमरोहा : हसनपुर में दीवार गिरने से किसान की मौत, मृतक के परिजनों से मिल विधायक ने दी सांत्वना

संबंधित समाचार