बाराबंकी: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- जिसने वोट नहीं दिया वह मदद की उम्मीद भी न रखे
बाराबंकी। जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़ी बड़ी जनसभाओं में सबके साथ और सबके विकास की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही एक विधायक द्वारा भाजपा से जुड़े लोगों का मात्र विकास करने की बात खुले मंच से बोली जाती है। …
बाराबंकी। जहां एक तरफ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ व देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़ी बड़ी जनसभाओं में सबके साथ और सबके विकास की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के ही एक विधायक द्वारा भाजपा से जुड़े लोगों का मात्र विकास करने की बात खुले मंच से बोली जाती है।
असल में पूरा मामला बाराबंकी जनपद के हैदर गढ़ क्षेत्र का है। जहां होली मिलन समारोह के मौके पर पहुंचे भाजपा पार्टी के हैदर गढ़ विधायक दिनेश रावत ने समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन लोगों ने हमको वोट नहीं दिया है। वह लोग हमारे पास किसी भी प्रकार की मदद के लिए ना आए। क्योंकि हम सिर्फ उन्हीं की मदद करेंगे जिन्होंने हमें विधानसभा में वोट किया है। नेताजी के ऐसे बेतुके बयान के बाद से क्षेत्र के बुद्धिजीवियों में विधायक द्वारा दिए गए बयान को लेकर चर्चा तेज है।
यह भी पढ़ें: बहराइच: राशन कार्ड बनाने के नाम पर कोटेदार ने मांगी घूस, नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
