सीतापुर: होली के दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से तीन दिनों से लापता युवक का शव रविवार की शाम गांव के पास खेत में मिला है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। रामपुर …
सीतापुर। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से तीन दिनों से लापता युवक का शव रविवार की शाम गांव के पास खेत में मिला है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
रामपुर मथुरा इलाके के सेमरी गांव निवासी जीतू सिंह (22) पुत्र रामजीवन सिंह शुक्रवार को होली का रंग खेलने घर से निकला था। उसके बाद जीतू घर वापस नहीं लौटा। परिजन जीतू की तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम गांव के ही खेलावन के गेहू के खेत में जीतू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा पाया गया।
युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूचना पाकर रामपुर मथुरा इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ओझा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंसपेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें; कानपुर: 67 हजार बुजुर्गों को अप्रैल में नहीं मिलेगी पेंशन, आधार नंबर दर्ज नहीं होने से आ रही समस्या
