सीतापुर में दबंगों के हौसले बुलंद, विवाद के बाद ओवरब्रिज पर लोगों को दौड़ाकर पीटा
सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र के हाइवे पर अटरिया कस्बे में ओवरब्रिज पर विवाद के चलते एक दर्जन दबंगो ने तीन बाइको को रोककर पांच लोगों की दिन दहाड़े जमकर पिटाई कर दी। थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम हीरपुर निवासी राम खेलावन यादव रविवार को सिधौली से अपने घर बाइक से आ रहा था। तभी रास्ते …
सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र के हाइवे पर अटरिया कस्बे में ओवरब्रिज पर विवाद के चलते एक दर्जन दबंगो ने तीन बाइको को रोककर पांच लोगों की दिन दहाड़े जमकर पिटाई कर दी। थाना अटरिया क्षेत्र के ग्राम हीरपुर निवासी राम खेलावन यादव रविवार को सिधौली से अपने घर बाइक से आ रहा था। तभी रास्ते में लखनऊ की तरफ जा रही बाइक से टक्कर लगने से विवाद हो गया।
राम खेलावन यादव ने गांव से अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया। इस पर डंडों से लैस एक दर्जन युवक बाइकों से आ गये। और ओवरब्रिज पर विवाद करने वाले लोगो की तीन बाइकों को रोक लिया। हमलावरों ने बाइक सवार लोगो को हाइवे पर दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा। दबंगो के ताण्डव से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। जिसमे ग्राम भौकलपुर थाना संदना निवासी महेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक सिंह, धीरज सिंह, सुभाष सिंह, विजय सिंह पिटाई से घायल हो गये। मारपीट की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले।
पुलिस आरोपी राम खेलावन यादव सहित सभी घायलो को थाने ले आयी। पुलिस ने पकड़े गये सभी छह लोगों के खिलाफ शान्ति भंग का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।
यह भी पढ़ें: सीतापुर: होली के दिन से लापता युवक का खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
