कानपुर: बस ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा के पास देर रात प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के तरगाव निवासी 28 वर्षीय शैलेंद्र सिंह साथी …

कानपुर। घाटमपुर के सजेती थाना क्षेत्र के अलियापुर टोल प्लाजा के पास देर रात प्राइवेट बस ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के तरगाव निवासी 28 वर्षीय शैलेंद्र सिंह साथी 35 वर्षीय सुलखान सिंह के साथ हमीरपुर स्थित ननिहाल गए थे। देर रात वहां से अपने गांव लौट रहे थे। अलियापुर टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक बस छोड़कर भाग निकला। सजेती पुलिस ने घायल को घाटमपुर सीएचसी भेजा। जहां से युवक को हैलट रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सजेती थानाध्यक्ष नीरज बाबू ने बताया कि, बस को कब्जे में लिया हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में भू-माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 3600 वर्गमीटर जमीन कराई गई कब्जामुक्त

संबंधित समाचार