पीलीभीत: उत्तराखंड से घर लौटे युवक का फंदे पर झूलता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तराखंड से होली मनाने अपने पैतृक गांव आए एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी लगते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नौजल्हा नकटाह निवासी गोविंद सरकार उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में काम करते …

पीलीभीत, अमृत विचार। उत्तराखंड से होली मनाने अपने पैतृक गांव आए एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। जानकारी लगते ही परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव नौजल्हा नकटाह निवासी गोविंद सरकार उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका परिवार भी उन्हीं के साथ उत्तराखंड में रह रहा है। उनका बेटा सुख सरकार होली के पर्व को लेकर अपने गांव नौजल्हा आया था। उत्तराखंड से वापस आने के बाद सुख अपने सभी रिश्तेदारों से मिला।

रविवार को वह घर में अकेला था। शाम को सुख का शव घर में कुंडे से तार से झूलता मिला। दरवाजा खुला होने पर ग्रामीण घर के अंदर गए तो युवक का शव झूलता देख उनके होश उड़ गए। जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन भी उत्तराखंड से रोते बिलखते गांव पहुंच गए। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

संबंधित समाचार