बरेली: तीन विषयों के पहुंचे प्रश्न पत्र, आज होंगे वितरित
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन विभाग की ओर से लगभग पूरा कर लिया गया। तीन विषयों के प्रश्न पत्र भी राजकीय इंटर कालेज में पहुंच चुके हैं, जिनको सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। विभागीय स्तर पर की गईं तैयारियों की …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन विभाग की ओर से लगभग पूरा कर लिया गया। तीन विषयों के प्रश्न पत्र भी राजकीय इंटर कालेज में पहुंच चुके हैं, जिनको सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। विभागीय स्तर पर की गईं तैयारियों की समीक्षा सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में संजय कम्युनिटी हॉल में होगी। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी केंद्र व्यवस्थापकों व संबंधित कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में बोर्ड परीक्षा में तैनात सभी कर्मचारियों को डीएम शिवाकांत द्विवेदी की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के बाद शासन की ओर से दोपहर दो बजे ड्राई रन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम की तैयारियों को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से परखा जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
