बरेली: पुलिस ने चार दिन बाद दर्ज की लूट की रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। चार दिन पहले बाइक पर जाते समय नगर निगम गेट के पास व्यापारी की पत्नी का स्कूटर सवार युवकों ने पर्स लूट लिया। लुटेरे के झपट्टा मारने पर दंपति बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। वारदात के समय व्यापारी दुकान बंद करने के बाद पत्नी समेत बाइक पर अपने घर जा रहे …
बरेली, अमृत विचार। चार दिन पहले बाइक पर जाते समय नगर निगम गेट के पास व्यापारी की पत्नी का स्कूटर सवार युवकों ने पर्स लूट लिया। लुटेरे के झपट्टा मारने पर दंपति बाइक से गिरकर घायल हो गए थे। वारदात के समय व्यापारी दुकान बंद करने के बाद पत्नी समेत बाइक पर अपने घर जा रहे थे कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घटना के 4 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
सिकलापुर के रहने वाले व्यापारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि वह 16 मार्च को पत्नी पूनम गुप्ता के साथ कोतवाली के सामने स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद बाइक पर अपने घर जा रहे थे। वह नगर निगम गेट के पास पहुंचे होंगे। तभी पीछे से आए स्कूटर सवाल युवकों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी पूनम का बैग छीन लिया।
अचानक झटका लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों को चोटें आ गईं। इस बीच स्कूटर सवार लुटेरे पूनम का बैग लेकर भाग गए। बैग में नकद रुपये और कीमती समान था। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद रविवार को रिपोर्ट दर्ज की।
