बरेली: पूर्णागिरी के लिए रोडवेज चलाएगा मेला स्पेशल बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्णागिरी मेला जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए रोडवेज ने मेला स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है। सेटेलाइट से टनकपुर तक बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में भी इजाफा किया जा सकता है।   होली पर उत्तराखंड में पूर्णागिरी मेला …

बरेली, अमृत विचार। पूर्णागिरी मेला जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए रोडवेज ने मेला स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है। सेटेलाइट से टनकपुर तक बसों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में भी इजाफा किया जा सकता है।  

होली पर उत्तराखंड में पूर्णागिरी मेला शुरू हो जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री वहां जाते हैं। यह मेला करीब तीन माह तक चलता है। पूर्णागिरी धाम रेल व सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। निजी वाहनों से भी लोग माता रानी के दर्शन के लिए पूर्णागिरी जाते हैं। 22 मार्च से करीब 35 मेला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें पीलीभीत होते हुए टनकपुर जाएंगी और वापस भी आएंगी।

बरेली रीजन के आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआत में 35 बसों का संचालन किया जाएगा। उसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद बसों को भी बढ़ाया जा सकता है। सेटेलाइट से हर एक घंटे के अंतर के बाद पूर्णागिरी के लिए बस का संचालन किया जाएगा।

संबंधित समाचार