उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज, इन आठ नामों की है चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भले ही 10 मार्च को जनता ने भारतीय जनता पार्टी के हक में फैसला सुनाया हो लेकिन भावी मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भले ही 10 मार्च को जनता ने भारतीय जनता पार्टी के हक में फैसला सुनाया हो लेकिन भावी मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में होगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें नई सरकार के गठन पर मंथन किया गया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी के अलावा प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की रेस में इन चेहरों की बनी हुई है चर्चा।

मुख्यमंत्री के लिए इन नामों की हो रही चर्चा
नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, भगत सिंह कोश्यारी के नाम चर्चा में बने हुए हैं। अब भावी मुख्यमंत्री कौन होगा, यह तो आलाकमान ही तय करेगा।

संबंधित समाचार