China Plane Crash: चीन का बोइंग 737 विमान क्रैश, 133 यात्री थे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। चीन में  बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त बोइंग 737 में कुल 133 यात्री सवार थे।जानकारी के मुताबिक, प्लेन पहाड़ से टकराया था, जिसके बाद वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कितने लोग बचे, या कितनों की जान गई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। गुआंग्शी आपातकालीन प्रबंधन …

नई दिल्ली। चीन में  बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया है। हादसे के वक्त बोइंग 737 में कुल 133 यात्री सवार थे।जानकारी के मुताबिक, प्लेन पहाड़ से टकराया था, जिसके बाद वो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कितने लोग बचे, या कितनों की जान गई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

गुआंग्शी आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने एक बयान के अनुसार, चीन का बोइंग 737 विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 133 लोग सवार थे। हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई है। बचाव दल को मौके पर भेजा गया है और उनसे संपर्क किया जा रहा है। हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पेड़ों के बीच से सफेद धुआं निकलता दिख रहा है।

https://twitter.com/ShanghaiEye/status/1505823387016478721

ऐसे ही कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें पूरा इलाका आग की लपटों में घिरा दिख रहा है। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में स्थानीय लोग क्षेत्र में विमान के बड़े टुकड़े मिलने का दावा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के सूमी में केमिकल प्लांट पर की गोलाबारी, अमोनिया गैस का रिसाव होने से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार