गोरखपुर: किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र के बनगाईं निवासी किशोर को गांव के ही युवकों ने चाकू मारकर हत्या का प्रयास किया था। जिसकी स्थिति अभी चिंताजनक है। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा थानाक्षेत्र के बनगाई रेहरवा निवासी आरोपी राज का गांव के …

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थानाक्षेत्र के बनगाईं निवासी किशोर को गांव के ही युवकों ने चाकू मारकर हत्या का प्रयास किया था। जिसकी स्थिति अभी चिंताजनक है। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा थानाक्षेत्र के बनगाई रेहरवा निवासी आरोपी राज का गांव के ही अनूप से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, घायल रिशू उसका दोस्त था।

इधर, अनूप अक्सर रिशू के साथ घूमता था। यह बात आरोपी राज को नागवार लग रही थी। इससे नाराज होकर पिछले तीन दिन से राज, रिशू के घर जाकर गाली दे रहा था। शनिवार की सुबह 10 बजे राज और राहुल बाइक से रिशू के घर पहुंचकर गाली देने लगे। रिशू की मां अंजनी देवी ने गाली देने का विरोध किया तो ये लोग उन्हें मारने पीटने लगे।इस दौरान 16 वर्षीय रिशू अपनी मां को बचाने आया तो राज ने चाकू निकालकर राहुल को दे दिया।

राहुल ने रिशू के पेट में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल रिशू को इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। घायल रिशू की मां अंजनी की तहरीर पर राज व राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:-नहीं देखा होगा सेना में भर्ती होने का ऐसा जुनून, देशभर में Viral हो रहा उत्तराखंड का युवा प्रदीप

संबंधित समाचार