वाराणसी: पति सहित ससुरालीजनों पर महिला ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज
वाराणसी। जिले की एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। खोदैजा खातून ने बताया कि उनका विवाह 15 फरवरी 2021 को लोहता क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी आमिर अंसारी से हुआ था। शादी के बाद ससुराल जाने पर पता लगा कि उनका और …
वाराणसी। जिले की एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। खोदैजा खातून ने बताया कि उनका विवाह 15 फरवरी 2021 को लोहता क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी आमिर अंसारी से हुआ था।
शादी के बाद ससुराल जाने पर पता लगा कि उनका और उनके पति का कमरा अलग-अलग है। इसके साथ ही सास शकीला बेगम, ननद उजमा तरन्नुम, जेठ आयान अंसारी और जेठानी सालेहा सहित ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
सभी कहते थे कि तुम्हारे मायके वालों ने बहुत कम सामान दिया है। इसके साथ ही ससुराल के लोगों ने मायके से मिले जेवर भी छीन लिए। प्रताड़ना का यह सिलसिला लगातार जारी रहा। इसकी जानकारी मिलने के बाद मायके वाले एक दिसंबर 2021 को उसे अपने साथ ले गए।
उनकी तहरीर के आधार पर उनके पति सहित सात लोगों के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पढ़ें- बहरीन के खिलाफ मैत्री मैच के लिये भारतीय फुटबॉल टीम में सात नये चेहरे
