इटावा: मगध एक्सप्रेस का इंजन हुआ खराब, थमी रेलगाड़ियों की रफ्तार
इटावा। यूपी के इटावा जिले में भरथना रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस वजह से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर करीब सवा घंटे तक रेल आवागमन बाधित रहा। भरथना रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव रेडडी ने बताया कि, भरथना रेलवे स्टेशन के नजदीक डाउन सुपरफास्ट मगध एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने …
इटावा। यूपी के इटावा जिले में भरथना रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिस वजह से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर करीब सवा घंटे तक रेल आवागमन बाधित रहा।
भरथना रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव रेडडी ने बताया कि, भरथना रेलवे स्टेशन के नजदीक डाउन सुपरफास्ट मगध एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने के कारण दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 1 घंटा 10 मिनट तक रेल आवागमन बधित रहा। मगध एक्सप्रेस में आई खराबी की वजह हमसफर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस के साथ-साथ बहुत सी ट्रेनों को डाउन लूप लाइन होकर धीमी गति से गुजारा गया।
जैसे ही नई दिल्ली से चलकर इस्लामपुर जा रही 20802 डाउन सुपरफास्ट मगध एक्सप्रेस ने इकदिल रेलवे स्टेशन को पास किया तभी उसके इंजन में खराबी आ गई और ट्रेन धीरे-धीरे चलकर भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नबंर 2 डाउन ट्रेक पर रुक गई। ट्रेन के लोको पायलट ने भरथना स्टेशन मास्टर के साथ-साथ टूंडला स्थित कंट्रोल रूम को इंजन फेल होने की जानकारी दी, तभी स्टेशन मास्टर ने अप लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को काटकर मगध एक्सप्रेस के इंजन में जोड़ा और उसे आगे के रवाना किया गया। ट्रेन के अंदर गर्मी होने की वजह से यात्री भरथना रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए नजर आए।
पढ़ें-अमरोहा : मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
