पीलीभीत: मार्च में सूरज ने दिखाए तेवर, 35 डिग्री तक चढ़ा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मार्च की महीना चल रहा है लेकिन गर्मी की तपिश मई के मई के माह जैसी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुकी थी कि इस बार मार्च के माह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से …

पीलीभीत, अमृत विचार। मार्च की महीना चल रहा है लेकिन गर्मी की तपिश मई के मई के माह जैसी है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुकी थी कि इस बार मार्च के माह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद है। गर्मी से लोग बेहाल हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे तरल पदार्थों का सहारा ले रहे हैं तो कहीं लोग छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात में भी बेतहाशा गर्मी होने से लोगों ने एसी-कूलर चलाना शुरू कर दिए हैं। दिनों दिन अभी गर्मी और बढ़ेगी। इस बार मई-जून में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।

सोमवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। गर्मी से हर कोई बेहाल दिखाई दिया। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं तो वहीं गन्ने के ठेलों पर लोग जूस पीते नजर आए। दिन पर दिन बढ़ रही गर्मी से पंखा, कूलर व एसी की डिमांड भी बढ़ गई है। मार्च के महीने में रात में अधिक गर्मी पड़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। दोपहर में पड़ रही धूप की तपिश से रेहड़ी-पटरी वाले भी परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान 38 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। वहीं अप्रैल के महीने में 40 डिग्री तक तापमान बढ़ेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम आर्द्रता भी 35 फीसदी रही।

दिन पर दिन रात के तापमान में वृद्धि होगी। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में तापमान 40 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। – डॉ. एसएस ढाका, कृषि वैज्ञानिक

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: जाम से निजात दिलाएं, वन-वे सिस्टम अपनाएं

 

संबंधित समाचार