सीतापुर: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदे से लटक कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज पत्नी अपने मायके चली गई और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जिससे नाराज उसके पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई …

सीतापुर। थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज पत्नी अपने मायके चली गई और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जिससे नाराज उसके पति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी जुगुल किशोर 34 पुत्र रमाकांत ने सोमवार को चिलवर पेड़ में रस्सी का फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। सूत्र बताते हैं कि जुगुल किशोर का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी।

उसके बाद जुगुल किशोर ने खुदकुशी कर ली। सूत्रों की माने तो मृतक की पत्नी ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। जिसके चलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद में ही घबराकर जुगुल किशोर ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: नियमितीकरण के मामले में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों का धरना जारी

संबंधित समाचार