शाहजहांपुर: भाजपा और सपा प्रत्याशियों समेत निर्दलियों ने कराया नामांकन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुधीर गुप्ता और सपा उम्मीदवार अमित यादव रिंकू समेत कई निर्दलियों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन कराने के बाद निवर्तमान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। विधान परिषद के पीलीभीत-शाहजहांपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुधीर गुप्ता और सपा उम्मीदवार अमित यादव रिंकू समेत कई निर्दलियों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन कराने के बाद निवर्तमान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया से रूबरू होते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि कोई टक्कर में नहीं है। पीलीभीत से लेकर शाहजहांपुर तक सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख भाजपा के हैं।
इस तरह सभी वोटर भाजपा के हैं। विपक्ष के पास कोई नहीं है। विधान परिषद नामांकन चुनाव के अंतिम दिन भाजपा के निवर्तमान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के राजभवन पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता अपने समर्थकों संग पहुंचे। पहले से मौजूद निवर्तमान मंत्री को उन्होंने माला पहनाई, वहीं मंत्री और भाजपा पदाधिकारियों ने नामांकन कराने से पहले प्रत्याशी को फूलमाला पहनाई।
यहां से काफिले में सभी लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कराया। भाजपा उम्मीदवार के आरओ कक्ष में पहुंचने से पहले ही प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रावधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ,पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णाराज आदि प्रमुख नेताओं और भाजपा विधायकों समेत पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंच गए। हालांकि आरओ कक्ष में प्रत्याशियों के साथ केवल उनके प्रस्तावकों को जाने की अनुमति दी गई।
ये भी पढ़ें-
बरेली: पत्नी और दामाद ने ही की थी हरिशंकर की हत्या, गला घोंटने के बाद शव को टांग दिया
