गोरखपुर: सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। बीते 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के मतगणना के दौरान बंगलौर से सोशल मीडिया पर गोला थानाक्षेत्र निवासी मनबढ़ युवकों द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित बांसगांव विधायक, बांसगांव सांसद तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी किया गया था।साथ ही कहा गया था कि गोरखपुर की पुलिस …

गोरखपुर। बीते 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के मतगणना के दौरान बंगलौर से सोशल मीडिया पर गोला थानाक्षेत्र निवासी मनबढ़ युवकों द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित बांसगांव विधायक, बांसगांव सांसद तथा अन्य जन प्रतिनिधियों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी किया गया था।साथ ही कहा गया था कि गोरखपुर की पुलिस हमारे ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर पाएगी। जिसे संज्ञान में लेते हुए गोरखपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को चिन्हित करते हुये उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी आकाश यादव पुत्र राम अशीष यादव निवासी पडैनिया थाना गोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आज पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गोला निवासियों ने 10 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए पीएम व सीएम तथा बांसगांव विधायक व बांसगांव सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया था।जिसे एसएसपी डॉ. विपिन ताडा द्वारा गंभीरता से लेते हुए गोला थाने में एससी एसटी एक्ट व 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करते हुए चिन्हित अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दिया गया।

जिसमे आकाश यादव पुत्र राम आशीष यादव निवासी पडेनिया थाना गोला को गिरफ्तार किया गया।साथ ही प्रकाश में आए अन्य अभियुक्त गोलू यादव पुत्र स्व.सदाफल यादव, संदीप यादव पुत्र स्व.सदाफल यादव, पकई यादव पुत्र स्व.महेंद्र यादव, यशकमल यादव पुत्र रणविजय यादव, कृष्ण यादव पुत्र रामदवर यादव भागने में सफल रहे हैं। उन्हें भी गोरखपुर की पुलिस बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लेगी। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने 25000 इनाम देने की घोषणा किया। फरार अभियुक्तों के खिलाफ 25 -25 हजार इनाम की घोषणा किया गया है।

यह भी पढ़ें:- पीलीभीत: भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे पावर कॉरपोरेशन के इंजीनियर

संबंधित समाचार