गोरखपुर: महिला थाना प्रभारी को हटाने को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह और महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रभा के बीच वाद-विवाद के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। सोमवार को नाराज अधिवक्ताओं ने अंबेडकर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों की मांग थी कि तत्काल प्रभाव से महिला प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई …

गोरखपुर। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह और महिला थाने की प्रभारी निरीक्षक प्रभा के बीच वाद-विवाद के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। सोमवार को नाराज अधिवक्ताओं ने अंबेडकर चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों की मांग थी कि तत्काल प्रभाव से महिला प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाया जाए। सूचना पाकर एसपी सिटी सोनम कुमार और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और लेकिन अधिवक्ता पुलिस अधिकारियों की कोई भी बात सुनने से इंकार कर रहे थे। वे महिला प्रभारी निरीक्षक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर अड़े थे।

जानकारी के अनुसार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आदित्य प्रताप सिंह को बीते बुधवार की शाम आईटी एक्ट धारा 66 के तहत गिरफ्तार किया गया था।जबकि अधिवक्ताओं के अनुसार महिला प्रभारी ने उन्हें फोन करके थाने बुलाया था।उनके परिवार वालों का कहना है कि महिला थाना प्रभारी प्रभा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मिलने भी नहीं दिया था। फिर उन लोगों ने इसकी सूचना सिविल कोर्ट में दी। सूचना पाकर एडवोकेट धीरज कुमार द्विवेदी ने महिला थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की पर उन्होंने फोन काट दिया।

इसके बाद घटना की जानकारी होने पर मौके पर बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के मंत्री अनुराग दुबे भी थाने पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी महिला थाना प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत जिले के पुलिस अधिकारियों से करते हुए महिला थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग की थी।जिसे देखते हुए अधिवक्ता सोमवार को शोक सभा के बाद सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। फिलहाल पुलिस प्रशासन वकीलों को मनाने की कोशिश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार