उन्नाव: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर दो बाइकों की आपस मे हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा सोमवार देर शाम तलासराय के पास हुआ। औरास थाना क्षेत्र के …
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर दो बाइकों की आपस मे हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा सोमवार देर शाम तलासराय के पास हुआ।
औरास थाना क्षेत्र के गागन बछौली गांव निवासी रवि कनौजिया (18) पुत्र शंकर इंटर का छात्र है। सोमवार वह प्रवेश पत्र लेकर लौट रहा था। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तलासराय के पास एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर उसकी बाइक की भिड़ंत कोतवाली क्षेत्र के ही बीबीपुर चिरयारी निवासी बेचेलाल उर्फ सचिन (28) पुत्र ठकुरी की बाइक से हो गयी। सचिन हरदोई जनपद स्थित अपनी ससुराल से लौट रहा था।
इस हादसे में दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुँचाया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सचिन की मौत पर पत्नी पूजा, भाई नीरज, बहन पूनम व मां किसाना समेत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: झांसी: एमएलसी चुनाव में भाजपा और सपा उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
