आगरा: डॉ. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने तीन बार बदली एडमिशन डेट, छात्रों ने जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। डॉ. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने बीए,बीकाम और एमए आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए 3 मार्च को लिंक जारी किया था। 18 दिन बीत गए लेकिन वेबसाइट पर लिंक ओपन नहीं हो रहा है। इसके बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 मार्च कर दी। छात्र-छात्राएं रोजाना प्रयास करते रहे लेकिन यह …

आगरा। डॉ. बीआर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने बीए,बीकाम और एमए आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए 3 मार्च को लिंक जारी किया था। 18 दिन बीत गए लेकिन वेबसाइट पर लिंक ओपन नहीं हो रहा है।

इसके बाद विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 मार्च कर दी। छात्र-छात्राएं रोजाना प्रयास करते रहे लेकिन यह समय भी गुजर गया और वेबसाइट पर लिंक ओपन नहीं हुआ।

आखिरकार विवि ने अब नई तारीख और दे दी है। विवि प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राएं अब 25 मार्च तक एडमीशन ले सकते हैं। हैरत की बात यह कि इस आदेश के जारी होने के बाद भी वेबसाइट पर एडमीशन के लिए लिंक ओपन नहीं हो रहा है। हजारों प्राइवेट छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

डॉ. बीआर आम्बेडकर विवि ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आवेदक अब 28 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। अब तक 2300 छात्रों ने आवेदन किया है।

पढ़ें- बहराइच: थानाध्यक्ष ने दुर्गा मंदिर का कराया जीर्णोद्धार, पूरी रात हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

संबंधित समाचार