देवरिया में बुलडोजर से रौंदा गया अवैध शराब का जखीरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में अदालत के आदेश पर मंगलवार को 15386 लीटर अवैध शराब को बुलडोजर चला कर नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने यहां बताया कि पुलिस ने पिछले दिनों आबकारी अधिनियम के तहत 234 मुकदमों को दर्ज कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की बरामदगी …

देवरिया। जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में अदालत के आदेश पर मंगलवार को 15386 लीटर अवैध शराब को बुलडोजर चला कर नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ.श्रीपति मिश्र ने यहां बताया कि पुलिस ने पिछले दिनों आबकारी अधिनियम के तहत 234 मुकदमों को दर्ज कर भारी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब की बरामदगी की थी और कई तस्करों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपी अदालत में आकर अपनी अपनी जमानत करा लिये हैं। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश पर बरामद अवैध शराब जिसमें करीब 2500 लीटर देशी शराब और करीब 73200 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कुल 15386 लीटर शराब को बुलडोजर लगाकर आज नष्ट करा दिया गया है।

पढ़ें-  पेयजल के लिये पदयात्रा करना इटावा के इस गांव के लोगों की है मजबूरी, जानें वजह

संबंधित समाचार