वाराणसी: तपती धूप से परेशान हुए लोग, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यहां का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 10 किलो मीटर प्रति घंटे की …

वाराणसी। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अप असहनीय हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यहां का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वाराणसी में 10 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है, जिस कारण धूप के गर्म थपेड़े नहीं लग रहे हैं। यह पछुआ हवा है, जिस वजह से चढ़ते तापमान में थोड़ी राहत मिली है।

मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि इस साल गर्मी काफी प्रचंड पड़ने वाली है। वाराणसी में सोमवार को अधिकतम तापमान 40°C पर पहुंच गया था। दोपहर से लेकर रात 10 बजे तक गर्मी का असर बना रहा।

वाराणसी में आज ह्यूमिडिटी 75% तक दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अंदाजा लगाया था कि मार्च में ही 40°C को पार कर जाएगा। मार्च महीने में इतनी भयानक गर्मी की शुरूआत हुई है, यह आगे चलकर और हालत खराब खस्ता करने वाली है।

पढ़ें- अलीगढ़: पत्नी के साथ पति ने मायके में घुसकर की मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार