हरदोई: गोली लगने से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
हरदोई। बीती रात एक नवविवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति व ससुर के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम …
हरदोई। बीती रात एक नवविवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति व ससुर के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरौली निवासी सोनेलाल की 25 वर्षीय पत्नी सोनी के सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में गोली लगने से मौत हो गई। मृतका लखीमपुर जनपद के पसिगवा थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी राकेश सिंह की पुत्री थी। जिसकी 3 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। राकेश ने बताया कि उन्होंने अपनी यथासामर्थ दान दहेज देकर पुत्री को विदा किया था। शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित किया करते थे।
सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध असलहा से गोली लगने से मौत हो गई मृतका के डेढ़ साल का 1 पुत्र है। वही मृतका के पिता का कहना है की ससुराली जनों ने पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुत्री की हत्या करने की तहरीर बिलग्राम पुलिस को पिता ने दी है उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: पत्नी के साथ पति ने मायके में घुसकर की मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
