बाराबंकी: शुरू हुईं परिषदीय बोर्ड की परीक्षाएं, शिक्षा अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी परीक्षाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकांश विद्यालयों में छात्र एकाग्र चित्त होकर परीक्षा देते नजर आए। त्रिवेदीगंज में थाना लोनीकटरा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 184 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा …

बाराबंकी। जिले में मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों ने भी परीक्षाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकांश विद्यालयों में छात्र एकाग्र चित्त होकर परीक्षा देते नजर आए।

त्रिवेदीगंज में थाना लोनीकटरा क्षेत्र अन्तर्गत कुल 184 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन एक पाली में परीक्षाएं संपन्न कराई गई। व्यवस्था की निगरानी के लिए खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए।

ब्लॉक क्षेत्र में 119 प्राथमिक एवं 44 पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं 21 सविलियन विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 27208 बच्चों का नामांकन है। जिसकी वार्षिक परीक्षा आज से शुरू हुई। वैसे परीक्षा की तैयारी दो-तीन दिन पहले से ही दिखाई दी, बीआरसी से प्रधानाध्यापकों को परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र वितरित किए गए। निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई।

प्रथम व द्वितीय पाली में प्राथमिक के कक्षा एक से पांच तक बच्चों की मौखिक परीक्षा संपन्न कराई गई। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की प्रथम पाली में कृषि विज्ञान एवं गृह विज्ञान व दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउट गाइड की परीक्षाएं हुई।

दहिला, ख्वाजापुर, खैरा बीरू, त्रिवेदीगंज, मकनपुर, भिलवल, शिवनाम, विशुनपुर विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राएं परीक्षा देते देखे गए। अध्यापकों द्वारा इनकी निगरानी की जाती रही। खंड शिक्षाधिकारी आर पी यादव ने बताया सभी विद्यालयों में शांति पूर्वक परीक्षाएं संपन्न हुई है वहीं परीक्षा के पहले दिन कितने बच्चे परीक्षा में बैठे, इसका विवरण अभी नहीं मिल सका है। सभी प्रधानाध्यापकों की रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।

पढ़ें- लखनऊ: पद्मश्री डॉ. दिगंबर बेहरा ने बताया भारत में क्यों नहीं रुक रहा टीबी का संक्रमण

संबंधित समाचार