बीरभूम हिंसा मामला: BJP सांसदों ने गृह मंत्री शाह से की मुलाकात, ममता सरकार से मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा होने पर भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी थी जिसमें एक ही घर से 8 लोगों के शव निकाले भी जा चुके हैं। भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। …

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा होने पर भीड़ ने 10-12 घरों के दरवाजे को बंद कर आग लगा दी थी जिसमें एक ही घर से 8 लोगों के शव निकाले भी जा चुके हैं। भड़की हिंसा में अब तक कुल 10 लोगों की मौत हो गई है।

वहीं इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल के सांसदों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार की अगुवाई में आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सांसदों ने दावा किया की अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 72 घंटे में इस पूरे मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की जाए।

पश्चिम बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय ने मंगलवार दोपहर को बताया कि इस हिंसा में 10 नहीं बल्कि आठ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि आज 8 शव बरामद हुए हैं। 10 मौत की खबर थी, लेकिन संख्या गलत थी। इसमें कल 8 लोगों की मौत हुई है।

बताते चलें कि बंगाल के डीजीपी के अनुसार कल टीएमसी नेता बहादुर शेख की हत्या के एक घंटे के बाद से ही हिंसा भड़क गई। भीड़ ने 7-8 घरों में आग लगा दी। उन्होंने ये भी बताया कि अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा  चुका है।

 

इसे भी पढ़ें-

कश्मीर फाइल्स: कई पाकिस्तान बनाना चाहती है BJP- महबूबा मुफ्ती

संबंधित समाचार