अयोध्या: रामनगरी के संतों को मिला सीतामढ़ी का निमंत्रण
अयोध्या। श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में करीब 50 लोगों का एक दल सीतामढ़ी से मंगलवार को रामनगरी पहुंचा। दल ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास सहित कई साधु-संतों से मिलकर सीतामढ़ी की ओर से प्रसाद का दउरा देकर मिथिला का पाग व अंगोछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष …
अयोध्या। श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में करीब 50 लोगों का एक दल सीतामढ़ी से मंगलवार को रामनगरी पहुंचा। दल ने श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महन्त नृत्य गोपाल दास सहित कई साधु-संतों से मिलकर सीतामढ़ी की ओर से प्रसाद का दउरा देकर मिथिला का पाग व अंगोछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मेरे और संयोजक अमित कुमार गोल्डी की देखरेख में सभी सदस्यों ने पूज्य संतों व विहिप पदाधिकारियों से आग्रह किया कि आगामी 10 मई को जानकी नवमी पर सीतामढ़ी पधारें। इस पर सभी साधु संतों ने सीतामढ़ी पहुंचने के आश्वासन के साथ सीतामढ़ी के विकास और प्रगति की कामना की है।
इस दौरान विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने निमंत्रण लेकर अयोध्या पहुंचे जानकी भक्तों का स्वागत करते हुये कहा माता जानकी की जन्मभूमि अयोध्या वासियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि की भांति ही पूज्य और पवित्र है। उन्होंने कहा अयोध्या पधारे जानकी भक्तों ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि यहां से ट्रेन चलाकर अयोध्या और सीतामढ़ी को जोड़ा जाए।
शीघ्र ही सासंद लल्लू सिंह के साथ ही रेल मंत्री को भी इससे अवगत कराया जायेगा। सीतामढ़ी के दल ने मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयन दास, निवार्णीअनि के श्महन्त धर्मदास, कारसेवकपुरम में विहिप नेता पुरुषोत्तम नारायण, मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, रामवल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास सहित कई महंतों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें:-भीमताल: रिसॉर्ट में लगी आग से मचा हड़कंप
