पीलीभीत: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर(पीलीभीत),अमृत विचार। ससुराल से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हुई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए …

पूरनपुर(पीलीभीत),अमृत विचार। ससुराल से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रुप से घायल हुई। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी गई है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव महादेव माती निवासी भीमसेन पुत्र रामभरोसे की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में ससुराल है। दो दिन पहले वह पत्नी कुसुमा देवी के साथ होली मिलने ससुराल आए थे। मंगलवार को बाइक से पत्नी के साथ वापस घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर गढ़बाखेड़ा गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एबुलेंसकर्मी दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने भीमसेन को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे में पति की मौत और पत्नी के घायल होने की सूचना मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गई। परिवार वाले भी कुछ देर में आ गए। सभी का रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मैजिक चालक के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी की गई, लेकिन कुछ खास क्लू नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: नए सत्र में पुरानी किताबों से पढ़ेगें नौनिहाल, नई आने पर बदली जाएंगी किताबें

संबंधित समाचार